फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मैराथन स्थगित, अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत में 28 जुलाई को होने वाली मैराथन स्थगित कर दी है। अब यह अगस्त महीने के पहले या दूसरे सप्ताह में होगी। जानकारों के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में बदलाव इसका बड़ा कारण बताया जा रहा है। मैराथन स्थगित होने पर युवाओं को झटका लगा है। अब तक करीब 20 हजार लोग मैराथन में पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन

विदित है कि ऐतिहासिक नगरी पानीपत में 28 जुलाई को मैराथन तय थी। सेक्टर-13-17 में होने वाली मैराथन को लेकर प्रशासन और खेल विभाग के साथ शिक्षा विभाग पिछले कई दिन से लगातार तैयारी में लगा हुआ था। इससे सबसे बड़ा काम मैराथन को लेकर पंजीकरण कराने का है। खेल विभाग नर्सरी और खेल स्टेडियम में इसको लेकर लगातार पंजीकरण करा रहा था। पिछले तीन दिन से शिक्षा विभाग को भी इसमें शामिल किया था।
स्कूल प्रिंसिपल की बैठक लेकर विद्यार्थियों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने का फैसला लिया था। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया को मंगलवार दोपहर के समय इसको लेकर एक अति आवश्यक बैठक तय की थी, लेकिन सीएम का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अब इसको लेकर दोबारा तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम मनदीप सिंह ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अध्यक्ष व प्राचार्य की बैठक मंगलवार को जिला सचिवालय में बैठक ल। जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि इस भव्य आयोजन को सफल करने के लिए सभी संस्थान मैराथन पंजीकरण के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करें व ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया ग्रुप में इसकी पंजीकरण संबंधी सूचना साझा करें। उन्होंने कहा कि जितना ज्यादा पंजीकरण होगा उतना ज्यादा आयोजन भव्य होगा। एसडीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए संस्थानों का विशेष सहयोग व योगदान रहता है। इस आयोजन में एक लाख के करीब पंजीकरण की संभावना है। प्रशासन 50 हजार धावकों का लक्ष्य लेकर तैयारी कर रहा है। एसडीएम ने संस्थानों के माध्यम से आम जन को मैराथन के लिए पानीपतमैराथनडॉटइन पर पंजीकरण कराने का अनुरोध किया। इस मौके पर आईटीआई पानीपत के प्रिंसिपल डॉ.कृष्ण, इसराना राजकीय महाविद्यालय खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. बलिंद्र गुलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें