फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मराठाओं ने तोड़ दिया था अब्दाली का साहस- डॉ. अर्चना

विज्ञापन
पानीपत। काला अंब कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धाजंलि देते हुए डॉ.अर्चना गुप्ता। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। मराठा समाज ने रविवार को काला अंब पर शौर्य दिवस मनाया। यहां महाराष्ट्र एवं प्रदेश भर से मराठा समाज के लोग पहुंचे। मराठा योद्धाओं को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई और उनके बलिदान को याद किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने मराठा योद्धाओं की बहादुरी एवं देश प्रेम की भावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मां भारती के महान अमर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता व कुशल रणनीति पूरे विश्व में किसी परिचय का मोहताज नहीं है । मराठाओं के साहस व वीरता से इतिहास भरा पड़ा है। जिससे लोगों तक पहचाना आवश्यक है , ताकि आनी वाली पीढ़ियां भी प्रेरणा ले सकें । 14 जनवरी 1761 को मराठाओं ने अहमद शाह अब्दाली को अपनी वीरता का परिचय कराया था।
भले ही मराठा युद्ध हार गए हो परंतु उनकी वीरता ने विदेशी आक्रांता अहमद शाह अब्दाली का घमंड तोड़ दिया था। वह फिर भारत का रुख न कर सका। 14 जनवरी 1761 को मराठों ने अब्दाली से डटकर लोहा लिया, उसी की याद में मराठा समाज इस दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाता है। कार्यक्रम में जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बलविंदर मराठा साथ रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें