समालखा। भैंस खरीदने के लिए राजस्थान के गंगानगर गया मनाना गांव का युवक लापता हो गया। परिजनों ने उनकी अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है। मनाना गांव निवासी हरिओम ने बताया कि उनके पिता दलबीर कर्मवीर उर्फ काला के साथ भैंस लेने के लिए 14 जनवरी को राजस्थान के गंगानगर गए थे। वह अपने साथ भैंस लेने के लिए 2.5 लाख रुपये लेकर गए थे। कर्मवीर उर्फ काला ने उन्हें फोन कर पूछा कि पता करो कि उनके पिता कहां है। उनका फोन नहीं मिल रहा है। थाना समालखा पुलिस ने हरिओम की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद