फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस इंडिया डांस के रनर अप का स्कूल में स्वागत

Wed, 26 Feb 2014 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल पानीपत के विद्यार्थी मनन सचदेवा ने डांस इंडिया डांस के रनर अप सिल्वर कैप जीतकर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

समालखा स्थित स्कूल में पहुंचने पर मनन सचदेवा का स्कूल प्रबंधन व बच्चों ने जोरदार स्वागत किया।

विद्यार्थी मनन सचदेवा की झलक पाने और उससे बात करने को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। मनन ने अपनी सफलता का श्रेय डांस टीचर रिकी चावला को दिया।

विदित है कि जी टीवी पर पिछले दिनों डांस इंडिया डांस के फिनाले में मनन सचदेवा रनर अप रहे थे और उसको सिल्वर कैप मिली थी।
डीपीएस में पहुंचने पर रनर अप का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और सत्त अभ्यास के जरिए ही सफलता के मुकाम तक पहुंचा जा सकता है।

देश भर से और विशेषकर अपने प्रदेश हरियाणा से मिला अपार समर्थन के लिए वह जनता के आभारी रहेंगे। प्रिंसिपल अर्चना जैन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। इससे वे अपने लक्ष्य को समय पर पूरा कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें