फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुष्कर्म के मामले में दोषी को 20 साल कारावास की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पॉक्सो की विशेष अदालत ने बुधवार को नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भवती करने के मामले में सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश व पॉक्सो की विशेष अदालत के न्यायाधीश डॉ. मन पाल रमावत की अदालत ने दोषी शुभम कुमार काे 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह सजा पॉक्सो अधिनियम के तहत सुनाई गई। दोषी को 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न भरने की दशा में दोषी को तीन माह का कठोर कारावास भुगताना होगा। अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि दोषी शुभम कुमार द्वारा जांच और ट्रायल के दौरान जेल में बिताई गई अवधि को कुल सजा की अवधि में समायोजित किया जाएगा। दोषी 8 नवंबर 2023 से हिरासत में रहा है। यह मामला शहजादपुर थाने में 8 नवंबर 2023 को दर्ज 14 वर्षीय किशोरी से जुड़ा था, जिसमें दोषी पर दुष्कर्म कर बच्ची को गर्भवती बनाने के आरोप लगाए गए थे। इस मामले में सुनवाई के दौरान डीएनए जांच दुष्कर्म को साबित करने का अहम सुबूत बनी, इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें