पानीपत। ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार को एक व्यक्ति की इलाज के दौरान की मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर पांच के पास दिल्ली-पानीपत लाइन पर शनिवार को एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे जीआरपी टीम ने जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचवाया। वहां से व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उस रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। जहां दो दिन इलाज के बाद व्यक्ति ने हम तोड़ दिया। फिलहाल व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। व्यक्ति की उम्र करीब 40 से 45 साल के बीच है।