फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरौनी एक्सप्रेस में चढ़ते समय प्लेटफार्म पर गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह बरौनी एक्सप्रेस में चढ़ते समय प्लेटफार्म पर गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। यात्रियों ने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर व पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव शिनाख्त के लिए रखवा दिया। थाना जीआरपी के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हवासिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह अंबाला की तरफ जा रही बरौनी एक्सप्रेस में चढ़ते समय 45 वर्षीय व्यक्ति की प्लेटफार्म पर गिरने से मौत हो गई। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें