पानीपत। विकास नगर-एनएफएल में शुक्रवार रात करीब नौ बजे तीसरी मंजिल से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
मूलरूप से बिहार के सिवान जिला निवासी प्रदीप गिरी (38) हाल में पानीपत में विकास नगर में सर छोटूराम स्कूल के पास रहता था। वह राज मिस्त्री के पास मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात वह शराब का सेवन कर घर आया था और तीसरी मंजिल पर छत पर सोने के लिए चला गया। जहां पर संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। प्रदीप शादीशुदा था, उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटी और एक बेटा है।