पानीपत। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर पांच के आउटर पर बुधवार दोपहर करीब बारह बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि प्लेटफाॅर्म नंबर पांच के आउटर पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचवाया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया सामने आया कि व्यक्ति रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया है। संवाद