पानीपत। अनाज मंडी के पास वीरवार रात करीब दस बजे दिल्ली-पानीपत रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया जीआरपी टीम एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने की हादसे की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की आयु लगभग 25 साल के करीब लग रही है। आशंका है कि यह हादसा रेलवे ट्रैक पार करते हुए हुआ होगा।