पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर नांगल खेड़ी गांव के पास शुक्रवार रात मूरी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है। जीआरपी के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें शुक्रवार की रात के समय सूचना मिली थी कि नांगल खेड़ी गांव के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन मृतक युवक के पास से शिनाख्त का कोई दस्तावेज बरामद नहीं हो सका। शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जीआरपी शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। संवाद