फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूर्व राज्यपाल के समर्थन में उतरी मलिक पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के समर्थन रविवार को गांव उग्राखेड़ी में चौपाल में मलिक गोत्र के सात गांवों की पंचायत हुई। पंचायत सत्यपाल को समर्थन देते हुए सात सदस्यीय कमेटी गठित की। यह कमेटी 24 अप्रैल को दिल्ली में उनसे मिलेगी। उसके बाद आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही गया कि सीबीआई ने पूर्व राज्यपाल को 27-28 अप्रैल का समन दिया है, जरूरत पड़ी तो सातों गांव के लोग इन तारीख पर समर्थन देने के लिए दिल्ली जाएंगे।
उग्राखेड़ी चौपाल में सात गांव रिसालू, कुटानी, उग्राखेड़ी, राजाखेड़ी, निंबरी, कुराड़ और नांगलखेड़ी के मलिक गोत्र के लोग पंचायत में पहुंचे। चौधरी स्वरूप ने पंचायत की अध्यक्षता की। रोहताश मलिक ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को किसानों का मसीहा बताा। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यपाल किसानों के लिए आवाज उठाते रहे हैं और उनके लिए संघर्ष करते आए है। सरकार अगर उनका जनसमर्थन देखना चाहती है तो सत्यपाल मलिक की एक आवाज पर वह दोबारा आंदोलन खड़ा करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच बिंटू मलिक ने कहा कि सरकार सच को दबा रही है। ऐसा ही सरकार पूर्व राज्यपाल के साथ कर रही है। वह ऐसा नहीं होने देंगे। पंचायत ने फैसला लेते हुए हर गांव से एक-एक सदस्य शामिल कर सात सदस्यीय कमेटी बनाई। यह कमेटी 24 अप्रैल को दिल्ली में जाकर सत्यपाल मलिक से मिलेगी। इस मौके पर मलिक गोत्र के पंचगामा प्रधान राजकुमार मलिक, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन सुरेश आर्य, निशान सिंह मलिक, सुधीर मलिक, बलवान मलिक, सुखबीर मलिक मौजूद रहे।
एजेंसियों को हथियार बना रही सरकार : धर्मबीर
पानीपत आढ़ती एसोसिएशन के सरपरस्त धर्मबीर मलिक ने कहा कि सरकार ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स को हथियार की तरह प्रयोग कर रही है। जिनकी बदौलत सरकार हर किसी की आवाज चुप करा देना चाहती है। महंगाई चरम पर है। किसान परेशान है, मजदूर वर्ग दुखी है, लेकिन भाजपा सरकार अंबानी और अडानी को फायदा पहुंचाना चाहती है।
नौकरी निकलेंगी, दी नहीं जाएंगी : रोहताश
पंचायती रोहताश मलिक ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 2024 में सरकार के चुनाव हैं। इससे पहले सच बोलने वालों को जेल में डाल दिया जाएगा। अपने मुद्दे लोगों के बीच में लेकर आएंगे। चुनाव नजदीक आने पर सरकार लाखों नौकरियां निकालेगी, परीक्षाएं भी होंगी, लेकिन पेपर लीक होने का हवाला देते हुए उन्हें नौकरियां नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

कमेटी में इन्हें किया शामिल
कमेटी में गांव रिसालू से पूर्व सरपंच सरेंद्र, कुटानी से सुरेंद्र, राजाखेड़ी से प्रवीन, नांगलखेड़ी से कर्मबीर सरपंच, निंबरी से मनोज, उग्राखेड़ी से राजकुमार मलिक और गांव कुराड़ से बलबीर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें