पानीपत। झूम-झूम गाऊंगा मैं, खुशियां मनाऊंगा मैं, पीर को मनाऊंगा मैं, हम सबका बना दो मुकद्दर, बू अली शाह कलंदर... उक्त कव्वाली कव्वाल अल्ताफ अयान ने बू अली शाह कलंदर के सालाना उर्स मुबारक मौके पर प्रस्तुत की। कव्वाली सुनकर जायरीन झूमने को मजबूर हो गए। इनके अलावा एक के बाद एक अन्य कव्वालों ने बेहतरीन कव्वाली प्रस्तुत की। हरियाणा वक्फ बोर्ड की ओर से दरगाह शाह शरफुदीन बू अली शाह कलंदर के 724वें सालाना उर्स मुबारक का रविवार को दूसरा दिन रहा। उर्स मुबारक के दूसरे दिन विभिन्न स्थानों से आए कव्वालो ने अपनी कव्वाली से कार्यक्रम में शमां बांध दिया। मुजफ्फरनगर से पधारे मंजर साबरी ने फरमाया कि आज जितना गरूर उतनी बदनामी है, ऐसी दौलत कमाई कि मजा आ गया...। इसी तरह कव्वालों अल्ताफ अयान कलंदरी, फारूख शाहरूख कलंदरी, राजा साबरी, इस्लाम ब्जमी सहारनपुर ने भी अपनी कव्वाली से समां बांध दिया।
इस मौके पर इकबाल अहमद खान, अयाज मोहम्मद, दीन मोहम्मद, अल्ताफ हुसैन, मकसूद अहमद, मोइनुद्दीन, संजय सोनी, सुनील गुप्ता, प्रधान निशांत सोनी, माधव शर्मा, गौरव, अरविंद शर्मा, इस्लाम अली अंसारी, अरशद मलिक, प्रधान राशिद अबू हमजा, इंतजार असलम, मंसूरी अबुबकर, हकीम साहब, कामिल रहमानी, एडवोकेट इरफान अली मौजूद रहे। दूर दराज से आए जायरीनों ने देश के लिए सामूहिक दुआ मांगी। 11वां शव्वला 1444 हिजरी मंगलवार दो मई को दरगाह कलंदर साहिब में 11वां शव्वाल 1444 हिजरी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद संजय भाटिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। समारोह में हरियाणा वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर एवं पूर्व विधायक जाकिर हुसैन तथा हरियाणा वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद शायिन भी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।