कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रहार करते हुए यूपी के मैनपुरी जिले के शरीफपुर गांव के रहने वाले कुलदीप उर्फ मोहित को नशीले पदार्थ की आपुर्ति करने के आरोप में पकड़ा और 17 अक्तूबर को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेल की टीम ने यह गिरफ्तारी पहले के एक मामले से जुड़ी हुई की है जिसमें गुप्त सूचना पर मछरौली गांव के रहने वाले संदीप सिंह उर्फ राजू व गुरमीत सिंह उर्फ गौरा को उनके घर से गिरफ्तार किया था। तलाशी में उनके कब्जे से 28 किलो 760 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। थाना शाहाबाद में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया था। कुलदीप को इसी नेटवर्क का मुख्य सप्लायर माना जा रहा है। संवाद