फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशीली दवाओं व नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। माॅडल टाउन थाने की पुलिस ने सोमवार को एनजीओ को साथ लेकर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लोगों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। नोडल अधिकारी डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद करता है। समाज में कई तरह के अपराध केवल नशे के कारण होते हैं। कुछ लोग लूटमार जैसी वारदात को केवल इसलिए अंजाम देते हैं ताकि वे नशीले पदार्थों की अपनी जरूरत पूरी कर सकें। पहले वे अपने घर से ही छोटी-मोटी चोरियां या हेराफेरी की शुरुआत करते हैं और जब यह आगे नहीं चल पाती तो बाहर झपटमारी या लूटमार का रूप ले लेती हैं। एक बार नशे के दलदल में फंस जाते हैं तो फिर फंसते ही चले जाते हैं। इसलिए हमें नशे से दूर रहना चाहिए। उल्लेखनीय है कि पुलिस 12 से 26 जून तक जिले में नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान नशामुक्त भारत पखवाड़ा चला रही है। इसके तहत जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें