फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईटीआई में डीएसपी ने विद्यार्थियों को ड्रग्स एवं नशा मुक्ति के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बापौली में डीएसपी समालखा नरेंद्र कुमार, एसएचओ बापौली नीरज लठवाल ने संस्थान के छात्र-छात्राओं को ड्रग्स एवं नशा मुक्ति के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर अधिकारियों द्वारा नशा नए करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। डीएसपी नरेंद्र कादियान ने कहा कि ने बताया कि नशा एक अभिशाप है। इसको जड़ से खत्म करने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। नशा व्यक्ति के शरीर के लिए तो हानिकारक है ही, साथ में यह अपराध करने का मुख्य कारण भी बनता है। जो व्यक्ति नशा करने लग जाता है तो वह नशा पूर्ति के लिए पैसे ना होने पर अपराधिक वारदातों को अंजाम देने लग जाता है। उन्होंने बताया कि नशे का सड़क दुर्घटना होने में भी एक अहम कारण है। आजकल काफी लोग विभिन्न प्रकार का नशा करके गाड़ी चलाते हैं जो अपनी जान के साथ-साथ दूसरे व्यक्ति की जान के लिए भी खतरा पैदा करते हैं और कई बार तो अपनी जान से हाथ भी धो बैठते हैं। इसलिए कभी भी नशा करके ड्राइविंग न करें। इस अवसर पर ड्राइवरों को नशा न करने की भी शपथ दिलाई गई। नशा तस्करी पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करें । पानीपत पुलिस की आमजन से अपील है कि ड्रग्स के कारोबार की रोकथाम व इसमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का सहयोग करें। कोई भी व्यक्ति जिसके पास ड्रग्स के कारोबार या इसमें संलिप्त लोगों के बारे में विश्वसनीय सूचना है तो वह पानीपत एंटी नारकोटिक्स सैल इंचार्ज के मोबाइल नंबर 7419600124 या संबंधित थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी या चौकी इंचार्ज के नंबर पर दे सकते हैं। इस मौके पर संस्थान में हरिपाल सिंह उप-अधीक्षक, रविंद्र अनुदेशक, सुमित पूनिया सहायक, जितेंद्र बुरा एसआई, ‎राजपाल वेल्डर अनुदेशक मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें