पानीपत। मां गंगे सावन जोत समिति द्वारा वीरवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा वृंदा एंक्लेव से होकर तहसील कैंप हनुमान मंदिर पटेल नगर में संपन्न होगी। जिसके बाद दो अगस्त को हरिद्वार में चेतन ज्योति आश्रम में शाम सात बजे माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा। तीन अगस्त को सावन जोत भोपवाला सुखी नदी हरिद्वार से चलकर मुख्य मार्गों से होते हुए हर की पौड़ी पर गंगा मैया की आरती के बाद संपन्न होगी। हर कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पानीपत से बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। इसके लिए समिति की बुधवार को हनुमान मंदिर पटेल नगर तहसील कैंप में बैठक की। समिति के प्रधान सुभाष गुलाटी और महासचिव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को पानीपत में शोभायात्रा निकाली जाएगी। संवाद