फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आढ़ती की कार रोक पिस्टल के बल पर चार लाख की लूट, रोकना चाहा तो किया फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव उग्राखेड़ी मोड़ पर शनिवार रात करीब नौ बजे हथियारबंद बदमाशों ने कार सवार आढ़ती को रोककर पिस्टल के बल पर चार लाख रुपये से भरे दो बैग लूट लिए। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल के बट से मारकर उन्हें जख्मी कर दिया। बदमाशों ने एक फायर भी किया, लेकिन गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीमें वारदात की जांच पड़ताल में देर रात तक जुटीं रहीं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी आशीष बंसल के पिता कृष्ण बंसल ने बताया कि वह मूल रूप से बापौली के रहने वाले हैं। फिलहाल वह पानीपत के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। बापौली में उनकी आढ़त की दुकान है। रोजाना की तरह शुक्रवार की रात दुकान से गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वह गांव उग्राखेड़ी मोड़ के पास पहुंचे, तो यहां एक सफेद स्विफ्ट कार में सवार चार बदमाश आ धमके। बदमाशों ने उनका रास्ता रोककर गाड़ी खोली। फिर पिस्टल के बट से उनके सिर में कई वार किए। इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी में रखे दो बैग उठाने चाहे तो उन्होंने पकड़ लिया। इस पर बदमाशों ने उनकी ओर फायरिंग की, जो गाड़ी की छत से आर पार हो गई। इसके बाद बदमाश गाड़ी से रखा चार लाख रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही सीआईए पुलिस, थाना पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। देर रात तक आरोपी बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें