पानीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सात नवंबर शनिवार को स्थानीय अदालत परिसर में चैक डिसऑनर से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव परमिंदर कौर ने बताया कि लोक अदालत में दोनों पार्टियों की आपसी सहमति से केसों का निपटारा किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से महिलाओं और बच्चों को अनेक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं।