फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गलत कनेक्शन देने पर लाइनमैन और जीएससीआई मिले दोषी, चार्जशीट सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत।मतलाैडा सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांव आसन कलां में बकाया राशि के बाद भी नया बिजली कनेक्शन देने के मामले में निगम एसडीओ ने अपनी जांच पूरी कर एक्सईएन को सौंप दी है। जिसमें एरिया लाइनमैन और जीएससीई (जनरल सर्विस कनेक्शन इंचार्ज) दाेषी मिले हैं। मतलाैडा सब डिवीजन के एसडीओ सत्यवान कादियान ने जांच कर दाेनाें की चार्जशीट बनाकर एक्सईएन आदित्य कूंडू को भेज दी है। एक्सईएन ने चार्जशीट एसई धर्म सुहाग को भेजी है। जिस पर अब दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई होना तय है। एक्सईएन आदित्य कुंडू ने बताया कि इस मामले में एरिया लाइनमैन ने माैके पर जाकर सही रिपाेर्ट तैयार नहीं की। इसके बाद जीएससीई ने जेई के हस्ताक्षर के बिना ही कनेक्शन जारी किया। इस तरह से इस पूरे प्रकरण में ये दाेनाें ही कर्मचारी पूरी तरह से दाेषी पाए गए हैं। इसलिए दाेनाें की चार्जशीट तैयार करके सख्त कार्रवाई के लिए भेज दिया है। वहीं जगह के मालिक ने बकाया 62 हजार 62 रुपये का पूरा बिल जमा करवा दिया है। इसलिए अब लगाया गया नया कनेक्शन नहीं कटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें