फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालखा: कम कीमत में डॉलर देने का झांसा देकर 1.7 लाख का चूना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। सौंधापुर के रहने वाले डॉक्टर को एक महिला ने कम कीमत में डॉलर देने का झांसा देकर 1.7 लाख रुपये का चूना लगा दिया। बुधवार को ठगी के बार से महिला का फोन बंद आ रहा है। जिसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। डॉक्टर राकेश कुमार ने समालखा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पानीपत स्थित किशनपुरा में क्लीनिक है। एक सप्ताह पहले क्लीनिक में एक महिला इलाज के लिए आई थी। इस दौरान उसने रुपये के बदले डॉलर कम कीमत में देने की बात की। महिला से डॉक्टर को बताया कि समालखा में उसकी मौसी के पास बहुत सारे डॉलर हैं, जोकि कम कीमत में दिलवा सकती है। जिस पर बुधवार को वह समालखा पहुंचे। महिला ने कहा कि पांच लाख रुपये के डॉलर हैं, तीन लाख में ले सकते हैं। बाद में महिला तीन के बजाय दो लाख रुपये में मान गई। राकेश ने बताया कि महिला ने पहले तो असी डॉलर दिखाए और फिर पांच मिनट के लिए अंदर गई फिर डॉलर बैग में रखकर वापस आकर रुपये मांगे। जिस पर उन्होंने 1.7 लाख रुपये दिए और बैग ले लिया। कर में बैठने के बाद उन्होंने बैग में देखा तो डॉलर की बजाय कागज मिले। इसके बाद उन्होंने महिला की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। महिला का मोबाइल नंबर भी नहीं मिल रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें