फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शांतिपूर्वक चुनाव के लिए एसपी को पत्र, मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
चुनाव को लेकर बैठक करते चुनाव अ​धिकारी राजेश अहलावत व अन्य
विज्ञापन
पानीपत। बार एसोसिएशन चुनाव 2023-24 के लिए पांच पदों पर 17 उम्मीदवार मैदान में उतर आए हैं। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे चुनाव अधिकारियों की भी तैयारियां शुरु हो गई है। चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक कर 28 नवंबर को होने वाले नामांकन की तैयारी पर चर्चा की। शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए एसपी अजीत सिंह शेखावत को पत्र लिख सुरक्षा बल मुहैया कराने की अपील की है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी राजेश अहलावत ने बताया कि सीटीएम से उन्हें 2023-24 सत्र के लिए ईवीएम से चुनाव कराने की मंजूरी मिल गई है। सीटीएम की तरफ से उन्हें 30 ईवीएम मुहैया कराई जाएगी। 15 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए पांच से छह बूथ बनाए जाएंगे। शांति पूर्वक चुनाव कराने के लिए उन्होंने एसपी को पत्र लिख सुरक्षा बल मांगा है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल को मतदाताओं दो सूची भेजी है, पहली सूची 2475 वकील और दूसरी में 2350 वकील है। सूची जल्द फाइनल होकर काउंसिल की तरफ से उन्हें मिलेगी। वह 28 नवंबर को नामांकन के बाद उक्त सूची को नोटिस बोर्ड पर चस्पाएंगे।
विज्ञापन


125 वोटों पर संशय, चुनाव अधिकारी लेंगे फैसला
पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल को भेजी गई 2507 मतदाताओं की सूची में से काउंसिल ने 125 ऐसे मतदाताओं को चुना है, जिनके पास पानीपत के अलावा चंडीगढ, यूपी, राजस्थान, दिल्ली आदि में भी प्रेटिक्स कर रहे है, काउंसिल ने ऐसे मतदाताओं की वोट रद्द करने के लिए कहा है। इसका फैसला 28 नवंबर को होने वाले नामांकन के दिन होगा। चुनाव अधिकारी फैसला लेंगे कि ये वोट रद्द होंगी या नहीं।

33 वोट कर चुके रद्द
पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल को भेजी गई 2507 मतदाताओं की सूची में 59 मतदाताओं के पास दोहरी वोट का अधिकार पाया गया था। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने 59 मतदाताओं से संपर्क कर एक जगह वोट डालने की एनओसी देने को कहा, जिसमें से 33 वकीलों ने दूसरी जगह वोट डालने की एनओसी दी, जिसके बाद उनकी यहां से वोट रद्द कर दी गई।
विज्ञापन


किस पद पर कौन उम्मीदवार-
प्रधान- अमित कादियान, रजनीश त्रेहन, वीरेंद्र मलिक
उपप्रधान- हर्ष सैनी, नरेंद्र बजाज, राकेश मान, मनोज शर्मा
सचिव- सुमित आर्य, अनिरुद्ध रुहिल, आशीष बंसल, अंकुश धमीजा
सह-सचिव- दिनेश रोहिल्ला, कर्णदीप धनखड़, मोहित कुहाड
कैशियर- बबीता कादियान, राकेश अहलावत, अजय शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें