फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवती से प्रेम विवाह कर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सोनीपत के 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने थाना शहर पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला से प्यार की पींग चढ़ाई। महिला के साथ जीने मरने की कसम तक खाई। कुछ दिन बाद उसने महिला की बेटी से भी प्यार की पींग चढ़ाना शुरू कर दिया। महिला की बेटी से प्रेम विवाह भी कर लिया। उसको शादी के बाद उसके पति की हरकतों का पता चला। युवती की मां ने उसको ताने दिए। दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। मामला बढ़ा तो व्यक्ति ने उसको छोड़ दिया। अब युवती डिप्रेशन में है। महिला ने अपनी बेटी के खिलाफ महिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी को शिकायत दी है। अधिकारी मामले की जांच कर रहीं हैं।
विज्ञापन

सिटी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह पांच साल पहले अपनी मां के साथ राजस्थान में घूमने गई थी। वहां पर उसकी व उसकी मां की मुलाकात सोनीपत निवासी एक व्यक्ति से हुई। उन दोनों ने एक दूसरे के नंबर ले लिए। दोनों में दोस्ती हो गई। उस वक्त उसकी उम्र 18 साल थी। व्यक्ति आठ साल की एक बच्ची का पिता है और तलाकशुदा है। उन दोनों ने शादी कर ली। उसको शादी के बाद पता चला कि उसके पति का उसकी मां के साथ भी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने अपनी मां के मोबाइल में अपने पति के मैसेज देखे थे। इसके बाद उसका व उसके पति का झगड़ा शुरू हो गया। उसने अपने पति से अलग रहने का फैसला कर लिया। वह अब दो साल के बेटे की मां है। उसकी मां उस पर ताने मारती है कि उसने उसका घर तोड़ दिया। उसके प्रेमी को अपने जाल में फंसाकर शादी कर ली। वह काफी समय से अब डिप्रेशन में चल रही है। उसको अपने पति से धोखा मिला है। उसने अपने पति पर विभिन्न धाराओं में सोनीपत पुलिस थाना में केस दर्ज भी कराया है। वहीं मां ने महिला संरक्षण अधिकारी ने शिकायत देकर अपनी बेटी पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। उसने इसमें घरेलू हिंसा की शिकायत दी है।


वर्जन-
महिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि महिला ने अपनी बेटी के खिलाफ उन्हें घरेलू हिंसा की शिकायत दी है। महिला चाहती है कि उसकी बेटी उसके साथ मारपीट न करें। जबकि उसकी बेटी डिप्रेशन में है। वह अपने पति से अलग रह रही है। फिलहाल दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें