फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मकान मालिकों ने किराएदार बदमाशों का नहीं कराया था सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पानीपत। डेरों पर लूटपाट और सामूहिक दुराचार करने वाले गैंग ने पानीपत की बाहरी कॉलोनियों में अलग-अलग जगह किराए पर कमरे ले रखे थे। मकान मालिकों ने भी इनकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में किरायेदारों के फरार होने का तो पता चल गया था, लेकिन उनका वास्तविक पता निकालना पुलिस के सामने चुनौती बना। इसी तरह सीसीटीवी को लेकर लोग अनदेखी बरत रहे हैं।

पुलिस को नोहरा गांव के शराब के ठेके पर चारों बदमाश एक बाइक पर नजर आए थे, लेकिन अंधेरा और कैमरों की गुणवत्ता बेहतर न होने के चलते उनकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस को गांवों और डेरों पर सफलता नहीं मिली तो शहर की तरफ चली। नोहरा से गढ़ी सिकंदरपुर से काबड़ी रोड पर पहुंची पहुंची पुलिस को यहां एक सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार संदिग्ध नजर आए। यहां पुलिस का शक यकीन में बदल गया और टीम ने काबड़ी रोड के आसपास की कॉलोनियों में धरपकड़ शुरू की। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने एक दिन करीब 45 मिनट असंध नाका चौकी व रिफाइनरी बाईपास पर टीमों के साथ खुद छानबीन की।
विज्ञापन

दरिंदगी में शामिल आरोपी जयभगवान और सोनू दोनों बतरा कॉलोनी में रहते थे। जब पुलिस की जांच बतरा कॉलोनी में पहुंची और लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें इस गैंग का पर्दाफाश हुआ। पुलिस जब मकान पर पहुंची तो आरोपी फरार थे। मालिक के पास पहुंची तो उनके पास आरोपियों के दस्तावेज नहीं थे और न ही उसने आरोपियों का पुलिस सत्यापन ही कराया था। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि लोगों को किरायेदारों का सत्यापन करना चाहिए। इससे कानून-व्यवस्था में सहयोग मिलता है। सीसीटीवी कैमरे अच्छी गुणवत्ता के होने चाहिए।
विज्ञापन

महिला आयोग की अध्यक्ष भी लिख चुकीं थी पत्र

महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने 27 सितंबर को पानीपत में निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने मुख्य सचिव व डीजीपी को पत्र लिखा था कि वह सभी पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी करें कि रात में डेरों पर पुलिस गश्त करे। डेरों पर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए और डेरों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें