फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चेकिंग में कारों से लाखों रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की एसएसटी व एफएसटी जिले भर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही है। वाहनों में पुलिस को लाखों रुपये का कैश मिल रहा है। इन रुपयों का चुनाव में इस्तेमाल होना था। पुलिस ने सोमवार शाम को अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर 13 कारों से 5606390 रुपये नकद बरामद किए। इन वाहन चालकों से नकदी के बारे में पूछताछ की गई। वाहन चालक नकदी का कोई पुख्ता सबूत पेश नहीं कर पाए। नकदी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर 13/17 थाना पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम को जीटी रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास नाकाबंदी कर टोल प्लाजा की ओर से आई एक पानीपत नंबर की इनोवा कार को रुकवाया था। जांच के दौरान चालक के साथ वाली सीट पर बैग में 25 लाख रुपये मिले। यह 500-500 के नोटों के 10 बंडल बनाकर बैग में रखे थे। युवक ने अपनी पहचान अंसल निवासी के रूप में बताई। यहां एक और कार से 5.51 लाख रुपये बरामद किए गए।
इसी प्रकार आठ मरला चौकी पुलिस टीम ने एनएफएल नाका पर पानीपत नंबर एक कार से एक लाख रुपये बरामद किए। शहर यातायात पुलिस ने लाल बत्ती चौक पर एक कार से तीन, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने काबड़ी नाका पर एक कार से 2.60 लाख, थाना माडल टाउन पुलिस ने आठ मरला चौक पर एक कार से 2.76 लाख व दूसरी कार से दो लाख रुपये नकद बरामद किए। थर्मल चौकी पुलिस ने थर्मल बाइपास पर पानीपत नंबर एक कार से 65880 रुपये कैश बरामद किया। थाना समालखा पुलिस ने किवाना मोड़ पर समालखा नंबर एक कार से 239260 रुपये बरामद किए। थाना चांदनी बाग पुलिस ने एक कार से 2.50 लाख रुपये बरामद किए। थाना ट्रैफिक पुलिस की टीम ने एक कार से 94250 रुपये व सेक्टर 29 थाना पुलिस ने गोहाना मोड पर एक कार से 7.70 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें