फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मजदूर को चाकू मार लूटे पांच हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पूरेवाल कॉलोनी में एक व्यक्ति ने शराब के लिए पैसे न देने पर मजदूर पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी मजदूर से पांच हजार रुपये भी लूटकर ले गया। परिजनों ने मजदूर को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसका इलाज चला। मजदूर ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वार्ड 22 की पूरेवाल बस्ती निवासी इरफान ने बताया कि वह मजदूर है। वह 16 सितंबर की शाम को काम कर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसे विद्यानंद कॉलोनी निवासी दानिश मिला। दानिश ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे शराब पीने के लिए दो हजार रुपये मांगे। उसने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसी बात पर वह उससे झगड़ा करने लगा। वह वहां से घर जाने लगा तो दानिश ने अंडे की रेहड़ी से चाकू उठाकर उसकी कमर में घोंप दिया। वह जमीन पर गिर गया। दानिश उसकी जेब से पांच हजार रुपये लूटकर ले गया। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी दानिश को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उसको दानिश से जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें