पानीपत। अर्जुन नगर में श्रमिक पर तीन युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। युवक से मोबाइल छीन लिया गया और उसकी मोटरसाइकिल तोड़ दी गई। अर्जुन नगर निवासी प्रवीण ने बताया कि वह काबड़ी रोड पर एक फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार शाम को वह ड्यूटी से अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसके पड़ोसी सन्नी ने गलत तरीके से मोटरसाइकिल खड़ी कर रखी थी। उसने सन्नी से मोटरसाइकिल साइड में करने को कहा। इस बात पर सन्नी उसके साथ गाली गलौज करने लगा। सन्नी के कमरे से दो युवक आए। इन्होंने उसके साथ मारपीट की। संवाद