पानीपत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा शनिवार को पानीपत पहुंची। वे सफीदों जाते समय कुछ देर असंध रोड स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट धर्मपाल गुप्ता के पेट्रोल पंप पर रुकीं। धर्मपाल गुप्ता ने उनका स्वागत किया। कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं से शहर समेत जिले के राजनीति परिदृश्य पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भी तैयार रहने और लोगों के बीच में काम करने की बात कही।