इसराना। राज्यसभा सदस्य व भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार व कांग्रेस के उम्मीदवार विधायक बलबीर वाल्मीकि बुधवार को नामाकंन करेंगे। कृष्णलाल पंवार का नामांकन भरवाने केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल पानीपत आएंगे। वह काफिले के साथ मतलौडा से पानीपत लघु सचिवालय पहुंचेंगे। उन्होंने सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से लघु सचिवालय में पहुंचने की अपील की है। दूसरी तरफ कांग्रेस से उम्मीदवार एवं विधायक बलबीर वाल्मीकि भी बुधवार को नामाकंन दाखिल करेगें। इससे पहले वह कार्यकर्ताओं के साथ इसराना की नई अनाज मंडी में पहुंचेंगे। वहां से काफिले के साथ नामाकंन दाखिल करने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुचेंगे।