फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पत्नी व पिता पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर मंडी मंडी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। हमने में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में अपने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपी पति पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाबरपुर मंडी निवासी कोमल ने बताया कि उसका पति अंकित उसके साथ अक्सर मारपीट करता है। वह हिंसक प्रवृति का व्यक्ति है। बुधवार रात को अंकित घर आया था। वह घर आते ही उसके साथ झगड़ा करने लगा। तैश में आकर उसने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। वह इसमें गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके ससुर जोगेंद्र ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। पड़ोसियों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भिजवाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें