फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान मोर्चा ने संगठन विस्तार का बिगुल फूंका

विज्ञापन
बैठक में पहुंचने पर पदा​धिकारियों का स्वागत करते किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
समालखा। मनाना बीएड कॉलेज में रविवार को किसान मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई, इसमें संगठन विस्तार और किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष कुहाड़ ने की। इस दौरान प्रभारी सुनील लोहचब और प्रदेश महामंत्री सुनील वत्स विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश सचिव दिनेश पुजारा व मीडिया सह प्रभारी चांद मनाना भी शामिल हुए। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और किसान बजट से जुड़ी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। किसान नेताओं ने कहा कि किसान वर्ग की समस्याओं और उनकी मांगों को प्राथमिकता दिलाने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करना जरूरी है। बैठक में आगामी रणनीति और कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री बलविंदर हुड्डा, उपाध्यक्ष सतबीर छौक्कर, संदीप, कुलविंदर सिंह, जोगिंदर त्यागी व दीपक सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें