इसराना। भारतीय किसान नौजवान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ रविवार को महापंचायत में पहुंचने का न्योता देने के लिए पूठर, मांडी, चमराडा, ग्वालड़ा व बली कुतुबपुर गांव पहुंचे। उन्होंने यहां किसावों को दस दिसंबर को गोहाना में में होने वाली किसान महापंचायत का न्योता दिया।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समापन को करीब दो साल पूरे होने वाले हैं। अब तक केंद्र सरकार ने किसानों की एक भी मांग पूरी नहीं की है। 10 सितंबर को मामले में गोहाना की अनाजमंडी में किसानों की महापंचायत बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दो साल पूरा होने तक एक भी मांग पूरी नहीं की। एमएसपी गारंटी कानून, कर्जा मुक्ति बिल, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का मामला लटका हुआ है। वादा खिलाफी को लेकर देश के किसानों में रोष व्याप्त है। 10 सितंबर को गोहाना में बुलाई गई किसान महापंचायत में रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने नूह हिंसा प्रकरण पर बोलते हुए कहा कि नूह हिंसा एक सोची समझी साजिश है। किसी के बहकावे में नहीं आए। आपसी भाईचारे को बनाए रखें। इस मौके पर शमशेर डिडवाडी, रणबीर चमराडा, मनोज नौल्था, घणघस खाफ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीप घणघस, कृष्ण नौल्था, सरपंच मास्टर सुमेर सिंह, सुलतान मांडी, दिलावर मांडी, दिलबाग बिंझौल व सुखबीर घणघस मौजूद रहे।