फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत से 20 को शुरू की जाएगी किसान अधिकार यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। इसराना के छोटूराम किसान भवन में संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता देवेंद्र जागलान ने की। बैठक में 20 जुलाई से शुरू होने वाली किसान अधिकार यात्रा और किसानों के मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान नौजवान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु कुहाड़ ने कहा है कि वर्तमान में किसानों की समस्याओं के समाधान को अनदेखा किया जा रहा है। किसानों को जागरूक करने के लिए किसान अधिकार यात्रा 20 जुलाई को पानीपत से शुरू की जाएगी। सैकड़ों गांव में किसानों के बीच जाकर उनको एमएसपी गारंटी कानून, भूमि अधिग्रहण कानून 2021, किसानों की बिजली से संबंधित समस्या का समाधान, देह शामलात व मुस्तर्का मालकान का मुद्दा, फसल बीमा कंपनी की लूट से बचाने के मुद्दे पर किसानों को जागरूक किया जाएगा। किसानों से मिलने के बाद पानीपत व सोनीपत के किसानों की एक बड़ी साझी पंचायत गोहाना में रखी जाएगी। इस मौके पर मनोज नौल्था, शमशेर डिडवड़ी, कृष्ण नौल्था, अजय कुहाड़, हरदीप फोगाट, अशोक पहलवान व राजरूप फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें