फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दोस्त की हत्या कर शव को किले के पास फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उग्राखेड़ी गांव के युवक ने दोस्त की हत्या कर शव को किला के पास फेंक दिया। हत्या करने के बाद आरोपी दोस्त के दादा के पास पहुंचा और उसने कहा कि उसके पोते का शव किले के पास पड़ा है, उठा लाओ। मृतक के दादा ने इसकी शिकायत किला पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ने मृतक के साथ मिलकर दो दिन पहले कांवड़ियों के शिविर में मोबाइल चोरी किए थे। इस बात पर दोनों का विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

उग्राखेड़ी गांव निवासी काशीराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पोता मोहित (22) मजदूर था। वह 26 जुलाई की शाम को गांव निवासी अपने दोस्त मंगल के साथ कांवड़ियों के शिविर में गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। 27 जुलाई को मंगल कांवडियों के शिविर में आया। यहां पर उसने एक मोबाइल फोन उसे देते हुए कहा कि उसने मोहित के साथ मिलकर शिविर से कांवड़ियों के दो मोबाइल फोन और कैश चुराया था। ये कहने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 28 जुलाई को मंगल फिर से शिविर में आया था। उसने उसे कहा, ताऊ आज कोई हादसा होने वाला है। यह कहकर वह फिर शिविर से भाग गया। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे मंगल फिर से शिविर में आया और उसने कहा कि ताऊ तेरा पोता मर गया है। किले के पास मोहित का शव पड़ा है। यह कहकर मंगल वहां से चला गया। इसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ किला थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने एक शव की फोटो व्हाट्सएप पर उन्हें भेजी। ये शव मोहित का था। इस पर वह जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह पहुंचे। यहां पर उन्होंने देखा कि मोहित के कान पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। उसकी गर्दन पर भी चोट लगी हुई थी। सिर के पीछे भी गहरी चोट लगी हुई थी। उन्होंने शक जताया कि मंगल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोहित की हत्या की है।

मृतक युवक के दादा के बयानों पर आरोपी मंगल पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौँप दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी से पूछताछ में हत्या के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाबीर सिंह, किला पुलिस थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें