फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक का पिस्तौल के बल पर अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्काईलार्क मार्केट में मोटरसाइकिल ठीक कराने आए आईटीआई के एक छात्र का पार्किंग ठेकेदार व अन्य ने पिस्तौल के बल पर अपहरण कर लिया और पार्किंग में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। उसे शहर छोड़ने और ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी। तहसील कैंप थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

निजामपुर गांव निवासी आईटीआई छात्र आकाश ने बताया कि 29 नवंबर को वह दोपहर डेढ़ बजे अपनी मोटरसाइकिल ठीक करवाने के लिए स्काईलार्क मार्केट में आया था। इसी बीच पीछे से आए दो युवकों ने उसे पीछे से पीटना शुरू कर दिया। दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डालकर ले गए। उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। आरोपियों ने कहा कि आवाज निकाली तो जान से मार देंगे। उसे स्काईलार्क के सामने फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग में ले गए। जहां पर पांच से छह युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।
आरोप है कि पार्किंग ठेकेदार रोबिन के हाथ में पिस्तौल थी, उसने हाथ-पैर जोड़े, लेकिन वे गाली-गलौज करते रहे। रोबिन के साथी अजय नौल्था, प्रवीन नैन व उसके पांच-छह साथियों ने मिलकर उसे शहर छोड़ने की धमकी दी। उसे साथियों ने अपहरण की सूचना उसके मामा रविंद्र को दी, जिसके बाद मामा मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने मामा के साथ भी गाली-गलौज की। भीड़ इकट्ठा होती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


वारदात के वक्त मौके पर नहीं था मौजूद : रोबिन
पार्किंग ठेकेदार रोबिन ने बताया कि वह एसडी कॉलेज में एमकॉम फाइनल इयर का छात्र है। वह वारदात के मौके पर मौजूद नहीं था, वह कॉलेज में रोल नंबर लेने गया हुआ था। उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन


वर्जन
छात्र की शिकायत पर रोबिन व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
- इंस्पेक्टर फूल कुमार, प्रभारी, तहसील कैंप थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें