फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सब्जी आढ़ती का अपहरण कर मांगी दो करोड़ की फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-25 निवासी सब्जी मंडी आढ़ती के साथ डकैती और अपहरण कर दो करोड़ की फिरौती मांगी गई है। बदमाशों ने स्कूटी सवार आढ़ती को सेक्टर-25 के हनुमान चौक से ब्रेजा कार में पिस्तौल के बल पर अपहरण किया था और उसको एक घंटे गाड़ी में घुमाते रहे। सीआईए-वन ने तीसरे दिन सरगना समेत नौ बदमाशों को सिवाह गांव के स्टेडियम के पास से बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनसे आढ़ती समेत तीन वारदातों का खुलासा किया है। आढ़ती के अपहरण में चार बदमाश शामिल थे, जबकि बाकी दोनों वारदातों में अलग-अलग शामिल थे। पुलिस ने चार आरोपियों को एक-एक दिन के रिमांड पर लिया है और पांच आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-वन प्रभारी दीपक कुमार ने वीरवार को मामले का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि सेक्टर 25 पार्ट टू निवासी ललित अरोड़ा सब्जी मंडी में आढ़ती हैं। वह प्रतिदिन की तरह 26 फरवरी को सुबह चार बजे सब्जी मंडी में जा रहा था। वह अपनी स्कूटी पर सेक्टर-25 के हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे से एक ब्रेजा कार आई। कार चालक ने ललित अरोड़ा को कार की साइड मार दी। वह इसमें गिरते गिरते बचा। उसने उनको टोका तो चालक ने कार स्कूटी के आगे अड़ा दी। चार युवक कार से नीचे उतरें और पिस्तौल के बल पर ललित अरोड़ा को गाड़ी में बैठा लिया। कार सवार उसका अपहरण कर अंसल सिटी स्थित एक बीपीएल फ्लैट में ले गए। यहां उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उससे दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती न देने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
बदमाशों ने कहा कि अगर दो करोड़ रुपये देने से मुकरा तो उसको 12 करोड़ का भुगतान करना पड़ेगा। ललित अरोड़ा ने अपनी जान बचाने के लिए जल्द दो करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया। वे उसको सेक्टर 25 में मोटरसाइकिल की एक एजेंसी के सामने छोड़ गए। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीआईए वन ने सिवाह गांव स्थित स्टेडियम के नजदीक सिवाह गांव निवासी प्रवीण कुमार, पसीना कलां गांव निवासी प्रमोद, दीपक निवासी गांव गिलोहड़, संदीप निवासी गांव अहर, विशाल निवासी गावं शहरमालपुर, विकास निवासी मतलौडा, सोनू निवासी मनाना गांव, अजय व गुलबहार उर्फ गुलाब निवासी समालखा को गिरफ्तार किया। इनसे वारदात में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद की गई। आरोपी विकास, संदीप, विशाल, सोनू व दीपक को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व आरोपी प्रवीन, प्रमोद, अजय व गुलबहार उर्फ गुलाब को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


बॉक्स

अंडा व्यापारी के घर भी की थी लूटपाट

प्रवीण ने प्रमोद, अजय व गुलबहार उर्फ गुलाब के साथ मिलकर एक जनवरी को सनौली रोड पर अंडा विक्रेता प्रमोद के घर हथियार के बल पर दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। बदमाशों ने यहां से 23 हजार रुपये, सोने की एक अंगूठी व तीन चांदी की अंगूठी लूटी थी। इनको जानकारी थी कि प्रमोद ने कुछ प्राॅपर्टी बेची है। उसके पास मोटी रकम हो सकती है, लेकिन प्रमोद ने यह राशि अपने जानकार के पास रख दी थी।

बॉक्स
जजपा के नेता को भी लूटा
प्रवीन व प्रमोद ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 20 दिसंबर 2023 की सुबह दीवाना रेलवे स्टेशन के पास जजपा नेता रामनिवास पटवारी को बंधक बनाकर मारपीट की थी और उससे 1200 रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें