फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त से बदला लेने के लिए बच्चा किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आठ मरला क्षेत्र से लापता हुआ 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण उसके पिता के दोस्त देशराज कॉलोनी निवासी पप्पू ने किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बच्चे को उत्तर प्रदेश के कासगंज से बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त से बदला लेने के लिए उसके बेटे का अपहरण किया था। उसका दोस्त उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया है। दोस्त से बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

पप्पू व बच्चे का पिता गहरे दोस्त थे। एक माह पहले बच्चे का पिता अपने दोस्त पप्पू की पत्नी को लेकर फरार हो गया था। अब तक इन दोनों का सुराग नहीं लगा है। पप्पू ने अपने दोस्त ओमप्रकाश से इसका बदला लेने के लिए सोमवार दोपहर को उसके छोटे बेटे रॉकी का घर से अपहरण कर लिया था। पप्पू रॉकी को चॉकलेट दिलाने का झांसा लेकर अपने साथ ले गया था।
आरोपी बच्चे को अपने साथ पहले देशराज कॉलोनी में लेकर गया फिर यहां से उसे बस में उत्तर प्रदेश के कासगंज ले गया। वहां पप्पू की बहन रहती है। रॉकी को वहां छोड़कर मंगलवार को पप्पू वापस पानीपत आ गया था। फिलहाल आठ मरला क्षेत्र की पुलिस ने आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। रॉकी को बरामद कर उसे उसकी मां को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपी पप्पू को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

ऐसे पकड़ा आरोपी
आठ मरला पुलिस ने रॉकी की मां मीना से पूछा था कि घर में किसका ज्यादा आना जाना रहता है। मीना ने बताया था कि उसके पिता ओम प्रकाश का दोस्त पप्पू अकसर उनके घर आता है। पुलिस ने पप्पू के देशराज कॉलोनी स्थित घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें पप्पू रॉकी के साथ दिखाई दिया। इसी फुटेज के आधार पर पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया। रॉकी ने वारदात में कबूलनामा कर लिया है।
पुलिस ने बच्चे को कासगंज, उत्तर प्रदेश से बरामद कर लिया है। आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्त से बदला लेने के लिए आरोपी ने ये वारदात की थी। - प्रदीप कुमार, एसएचओ मॉडल टाउन थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें