बापौली। 15 वीं एशिया महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए जलालपुर प्रथम गांव की महिला वॉलीबॉल खेल नर्सरी की खिलाडी प्रेरणा का चयन हुआ है। जिसको लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब प्रेरणा थाईलैंड में 16 से 24 जून को आयोजित होने वाली 15वीं एशिया महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप के अंडर-18 आयु वर्ग में भाग लेगी।
स्कूल चैयरमेन राजेश शर्मा ने बताया कि उनके स्कूल की खेल नर्सरी में सैकड़ों की संख्या में लड़कियां खेल का दिन रात अभ्यास कर रही हैं और कुछ लड़कियां हॉस्टल में रहकर सुबह चार बजे ही खेल का अभ्यास करने लग जाती हैं। जिसकी बदौलत आज उनके स्कूल की वर्तमान व निवर्तमान छात्रा स्टेट, नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। शर्मा ने बताया कि प्रेरणा ने इससे पहले 27 मई से 13 जून तक बेंगलुरू साई में अभ्यास किया था जबकि 30 अप्रैल को उनके स्कूल की खेल नर्सरी की तनु राठी, मोनिका, खुशी व प्रेरणा का एशिया चैंपियनशिप कैम्प के लिए चयन हुआ था। उक्त चारों खिलाड़ियों में से अंडर-20 आयु वर्ग तनु राठी बेंगलुरू साई में अभ्यास कर रही है।
हरियाणा से अंडर-18 आयु वर्ग में दूसरी बार हुआ चयन-
नव ज्योति मॉडल स्कूल के चेयरमैन राजेश शर्मा ने बताया कि एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा प्रदेश से दूसरी बार अंडर-18 आयु वर्ग में चयन हुआ है। ये उनके स्कूल का सौभाग्य है कि इस इतिहास का रचने का काम भी इससे पहले गत वर्ष उनके स्कूल की छात्रा तनु राठी ने कड़ी मेहनत के बल पर कर दिखाया है। इसके बाद प्रेरणा का भी चयन होने से हरियाणा प्रदेश का मान बढ़ा है।