पानीपत। जनरेटर मेंटेनेंस और रोड निर्माण के चलते आज अलग अलग चार फीडर पर दो से पांच घंटे की बिजली कटौती रहेगी।
132 केवी पानीपत से चलने वाले 11 केवी खन्ना रोड,वर्धमान,विराट नगर फीडर पर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक,33 केवी नूरपुर में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक और 11 केवी देवगिरी, वर्धमान फीडर पर सुबह चार बजे से 9 बजे तक बिजली गुल रहेगी। जिससे खन्ना रोड,वर्धमान,विराट नगर,11 केवी म्यूर विहार,न्यू जेल,नूरपुर,डाडौला,11 केवी देवगिरी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।