फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दोस्तों में रौब जमाने के लिए रखी पिस्तौल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बलजीत नगर नाका पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अपने पास पिस्तौल रखी थी। वह उत्तर प्रदेश से पिस्तौल खरीदकर लाया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान सुभाष निवासी पिलखनी मेनपुरी यूपी हाल किरायेदार गंगाराम कॉलोनी के रूप में हुई। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को देर शाम को गश्त कर रही थी। उनको शिव चौक की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। उन्होंने उस युवक को हिरासत में लिया। उसकी पहचान सुभाष निवासी पिलखनी गांव, मेनपुरी, उत्तर प्रदेश व हाल हाल किरायेदार गंगाराम कॉलोनी के रूप में बताई। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह पिस्तौल एक माह पहले यूपी के कैराना से खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें