फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वाहनों ने इमरान को कुचला, कपड़ों से हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर समालखा के पास मंगलवार रात को इमरान के शव को तीन हजार से अधिक वाहनों ने कुचल दिया था। शव 20 मीटर दूर तक टुकड़ों में बिखर गया था। चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया था। शव की पहचान परिजनों ने उसकी लाइनदार कमीज व काली पैंट से की है। इस घटना से इंसानियत पूरी तरह से शर्मशार हुई है। समालखा थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


हथवाला पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान इमरान (23) निवासी कैराना के रूप में हुई है। वह हथवाला गांव में किराए पर रहता था। यहीं पर उसकी वेल्डिंग की दुकान थी। इमरान सोमवार रात को 11 बजे घर से गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार रात को वह जीटी रोड पार करते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था। बुधवार सुबह उसके परिजन पुलिस चौकी में आए थे। उन्होंने इमरान की गुमशुदगी की शिकायत दी। उन्होंने परिजनों को जिला नागरिक अस्पताल में शव दिखाया। परिजनों ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त इमरान के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें