फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भगवान हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। प्राचीन श्री सिद्ध पीठ दुर्गा माता मंदिर में संकट मोचन भगवान हनुमान के जन्मोत्सव पर मंगलवार को आयोजित होने वाले हनुमान मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। दुर्गा माता मंदिर के परिसर में 31 फीट ऊंची भव्य हनुमान मूर्ति को स्थापित करवाने वाले दिल्ली निवासी मित्तल परिवार भी शोभायात्रा में शामिल हुआ।
विज्ञापन

हरिद्वार के प्रसिद्ध भारत माता मंदिर के महंत एवं महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी के पावन सानिध्य में आयोजित भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली ने किया। भक्तिभाव से सिर पर कलश लेकर लाल परिधान में सज संवर कर आई सैकड़ों माताएं व बहनों के साथ नौजवान भक्तजन ध्वज पताका, ढोल, मृदंग, नगाड़ा धरे जय श्री राम, जय जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा में मित्तल परिवार की ओर से रमेश मित्तल पत्नी संतोष मित्तल, हीरालाल मित्तल पत्नी कुसुम मित्तल, नरेश मित्तल पत्नी निर्मला मित्तल, मनमोहन मित्तल पत्नी मंजू मित्तल आदि साथ में मुख्य कलश लिए मुख्य यजमान के रूप में शोभा यात्रा में आगे आगे चल रहे थे। कलश यात्रा प्राचीन दुर्गा माता मंदिर से संकल्पित कलश में जल लेकर नगर भ्रमण कर शहर की मुख्य गलियों, चौराहों से होते हुए वापिस मंदिर प्रांगण में पहुंच कर कलश स्थापित किया गया। दुर्गा माता मंदिर कमेटी के प्रधान अनिल बेनीवाल ने बताया कि कलश यात्रा में करीब 500 माताओं व बहनों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली ने शिरकत की। कार्यक्रम पूर्व पार्षद श्याम बरेजा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह नौ बजे हवन व मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान वार्ड 10 के पार्षद मनीष बेनीवाल, दुर्गा मंदिर के पुजारी सुभाष शास्त्री, मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष सुनील मित्तल, महासचिव धनसिंह कुहाड़, घरबारी शर्मा, कृष्णा कश्यप, कुंती कश्यप, बबीता शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें