पानीपत। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर को लौट रहे जींद के श्याम नगर निवासी एक कांवड़िए की वीरवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, परिजनों का कहना है कि कांवड़िए की शिविर में बाथरूम में नहाते समय हार्ट फेल होने से मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार जींद के श्याम नगर का रहने वाला कृष्ण लाल (51) हरिद्वार से कांवड़ लेने गया था। जो अब वापस अपने घर की ओर जा रहा था। कृष्ण कुमार असंध रोड पर शनि मंदिर के पास एक शिविर में रुक गया। वीरवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस के जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि कांवड़िए के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इसमें फिलहाल 174 की कार्रवाई की गई है।