फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर की अलमारी से लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। गांव जलालपुर में घर की अलमारी से साढ़े 19 लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी कर लिए गए। महिला ने तीन दिन पहले ही गहने बैग में रखकर अलमारी में रखे थे। रविवार को जांच करने पर सोने के जेवर नहीं मिले। महिला ने इस संबंध में सनौली थाना पुलिस को शिकायत दी। गांव जलालपुर निवासी रेनू ने बताया कि उसने 22 जून को बैग में 11 तोले सोने दो हार, साढ़े तीन तोले की एक चेन, साढ़े तीन ताेले का एक मंगलसूत्र, साढ़े 12 तोले के सात कड़े व एक लाकेट रखा था। इन जेवर की कीमत साढ़े 19 लाख रुपये थी। उसने जेवर बैग में रखकर अलमारी में रखा था। रविवार को जांच करने पर जेवर चोरी मिले। सनौली थाना प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि जलालपुर निवासी महिला शिकायत की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें