माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। चोर वीवर्स कॉलोनी में एक मकान की खिड़की की जाली तोड़कर लाखों रुपये के सोने के जेवर, 10 हजार रुपये और सिलिंडर चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वीवर्स कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह साढ़े चार बजे उसकी आंख खुली तो उसके कमरे की खिड़की की जाली टूटी हुई थी। कमरे में सामान भी बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। उसने जांच की तो अलमारी से दो सोने के कड़े, चार सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, दो मंगलसूत्र व 10 हजार रुपये और रसोई से भी दो सिलिंडर गायब थे। इसके बाद मकान मालिक ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।