फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध निर्माणों पर फिर चली जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन और ग्रीन बेल्ट पर हो रहे अवैध कब्जों और अवैध निर्माणों के खिलाफ सात माह से प्लानिंग कर रही एचएसवीपी टीम का जेसीबी जैसे ही कार्रवाई को चला वैसे ही अवैध कब्जाधारियों के फोन रसूखदार लोगों के पास घूमने लगे। जिसके बाद एक बड़े अधिकारी का फोन कार्रवाई कर रहे अधिकारियों के पास पहुंचा और मौके पर मौजूद टीम खानापूर्ति की कार्रवाई कर लौट गए। हालांकि टीम पूरे दल बल के साथ बड़े अवैध कब्जाधारियों के कब्जे छुड़ाने और अवैध निर्माणों को गिराने पहुंची थी लेकिन ये कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने अन्य सात आठ जगहों से अवैध निर्माण और अवैध कब्जे हटाए और वापस कार्यालय लौट गई। इस बारे में मौके पर पहुंचे अफसरों के पास लगातार फोन पर फोन आ रहे थे लेकिन ये अफसर किसी की सुन ही नहीं रहे थे। इस दौरान एक बड़े अफसर के फोन ने टीम को लौटने पर मजबूर कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों से फोन करने वाले अधिकारी का नाम पूछा गया तो उन्होंने इस पर कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। सोमवार को एचएसवीपी टीम ने सेक्टर 13-17, 18, 19, ज्योति कॉलोनी और आर्यनगर में अवैध कब्जे गिराए। वहीं, जीटी रोड पर रोड धर्मशाला के पास भी कार्रवाई की।
अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने शहर की रिहायशी सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट को कब्जा मुक्त कराना है। इसके अलावा सेक्टरों के जिन प्लाटों पर लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं उनको भी ध्वस्त करना है। इसके लिए एक माह तक का पूरा प्लान तैयार किया गया है। जिसमें हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसवीपी के जेई रामपाल आर्य ने बताया कि सेक्टरों की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण और कब्जों पर फिर से कार्रवाई होगी। इसके लिए प्लानिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें