फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर श्रमिक का शव सड़क पर रख लगाया जाम, डेढ़ घंटे बाद खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह गांव स्थित शिवानी वूलटैक्स फैक्टरी में क्रेन से गिरकर हुई श्रमिक विजय चौहान की मौत के मामले में सेक्टर 29 थाना पुलिस ने फैक्टरी मालिक राकेश गोयल व तरुण गोयल पर केस दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर मृतक के परिजन रात भर श्रमिक के शव को लेकर फैक्टरी के बाहर बैठे रहे। फैक्टरी मालिक ने शव अंदर नहीं लाने दिया। इससे नाराज फैक्टरी के अन्य श्रमिक भी सुबह काम बंद कर शव के पास आकर बैठ गए। श्रमिकों ने फैक्टरी मालिक पर श्रमिक के शव का अनादर करने का आरोप लगाकर शव को सड़क पर रख दिया। इससे पसीना रोड पर जाम लग गया। श्रमिकों ने फैक्टरी मालिक से 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। सेक्टर 29 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाया। फैक्टरी मालिकों ने भी परिजनों की मुआवजे की मांग मान ली। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के सिकंदरपुर के धुरीवावा गांव निवासी अनीता देवी पत्नी विजय चौहान ने बताया कि वह पिछले पांच साल से सिवाह में किराए पर रहती है। वह अपने पति विजय चौहान के साथ जेल रोड स्थित शिवानी वूलटेक्स कंपनी में काम करती थी। सोमवार को फैक्टरी में क्रेन पर काम करते वक्त गिरने से उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी श्रमिक उसे लेकर सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में गए। यहां उसका इलाज शुरू हुआ। फैक्टरी मालिक राकेश गोयल व तरुण गोयल ने उन्हें कहा कि वे विजय की यहां से छुट्टी कराकर घर से जाएं, लेकिन डॉक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए उसे डिस्चार्ज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसे यहां से जबरदस्ती खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करवा दिया, वहां बुधवार को इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई। कहा कि फैक्टरी मालिकों ने उसके इलाज में लापरवाही बरती।
केस दर्ज, जांच शुरू
श्रमिक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने दोनों फैक्टरी मालिकों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंजीत सिंह, एसएचओ सेक्टर 29 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें