फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जैम व्यापारी से 1.64 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत । ठग ने रक्षा मंत्रालय का कर्मचारी बनकर जैम व्यापारी महिला के पास कॉल की। कॉलकर्ता ने महिला व्यापारी से कई बार माल लेकर उसका विश्वास जीता। फिर अपने खाते में व्यापारी से 1.64 लाख रुपये ट्रांसफर करवा दिए। इसके बाद व्यापारी का कॉलकर्ता के साथ संपर्क नहीं हुआ। महिला ने ठगी की शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नांगलखेड़ी गांव निवासी नीरू मलिक ने कहा कि वह ऑनलाइन जैम पोर्टल पर काम करती है। इस पोर्टल के जरिए वह अपना जैम का व्यापार करती है। मार्च में उसके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि वह रक्षा मंत्रालय से बात कर रहा है। उन्होंने पोर्टल पर जैम खरीदने के लिए उनसे अनुबंध किया था। कई बार उन्होंने उनके दिए पते पर सामान भी भेजा। 16 मई को उसके पास ऑर्डर के लिए फिर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे कहा कि उन्हें तत्काल ऑर्डर चाहिए। कॉल करने वाले ने कहा कि वह नजदीकी दुकानदार के खाते में पैसे भेज दें। वह यहां से माल खरीद लेंगे। उसने उनके दिए मोबाइल पर 1.64 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। उन्हें बाद में पता चला कि उसको विश्वास में लेकर ठग ने उसके साथ फ्रॉड किया है। फिर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें