मतलौडा। पावन चातुर्मास के दौरान जैन संत अखिल मुनि महाराज की अनशन साधना बुधवार को 30वें दिन में प्रवेश कर गई। उन्होंने आठ सितंबर से अनशन साधना शुरू की थी, जो निरंतर जारी है। एसएस जैन सभा के प्रधान मदनलाल जैन ने बताया कि संत की तप-साधना से समाज को त्याग, संयम, अहिंसा और आत्मशुद्धि की प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने कहा कि संतों के सान्निध्य से मतलौडा में धार्मिक वातावरण बना हुआ है और विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बताया गया कि अखिल मुनि महाराज ने करीब 18 वर्ष की आयु में जैन दीक्षा ग्रहण की थी और कई कठिन तप साधनाएं कर चुके हैं। चातुर्मास संघ संचालक गुरुदेव नरेशचंद्र महाराज के सान्निध्य में चल रहा है।