इसराना। कार में जा रहे चाचा, भतीजे और भांजे को कार सवार कुछ युवकों ने रुकवाया। तलवार, लाठी, डंडों और गंडासी से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
गांव ब्राह्मण माजरा निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवर की रात नौ बजे घर पर भतीजा दीपक ओर जींद निवासी भांजा विजय एवं बेटा सचिन बैठे थे। इस दौरान वह बेटे के फोन से बात कर रहा था। कॉल खत्म होने पर बेटे के फोन पर एक कॉल आई और दूसरी ओर से गालियां देकर फोन काट दिया गया। उसी नंबर पर दोबारा कॉल करने पर सामने वाले ने बताया कि वह युद्धवीर बोल रहा है और सभी को जान से मार देगा। जिसके बाद भतीजे दीपक ने युद्धवीर के दोस्त सोमबीर कॉल किया, जो उसने कहा कि उससे गलती हो गई, दोबारा नहीं करेगा।
इसके बार भतीजे को भांजे के साथ डाहर शुगर मिल पर छोड़ने के लिए कार से जा रहे थे। कार भतीजा चला रहा था। रात 10 बजे गांव के रजबाहे के पास तेज रफ्तार से आई कार ने उनकी कार के सामने आ गई, जिस पर कार रोकनी पड़ी। भतीजा दीपक कार से उतरा तो युद्धवीर तलवार और सोमबीर गंडासी लिए खड़ा था। उनके साथ ही विशाल, आर्यन निवासी ब्राह्मण माजरा भी उतरे और उनके साथ मोटरसाइकिल पर गांव निवासी मोहित भी आ गया। सभी ने उनपर हमला बोल दिया। भतीजे दीपक पर कई वार किए। जिसके बाद सभी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में शिकायत लेकर केस दर्ज कर लिया है।